हमारे बारे में

बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड (एनएचपीसी लिमिटेड एवं उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) का संयुक्त उपक्रम) का पंजीकरण दिनांक 02/02/2015 को किया गया। कंपनी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन, तहसील कालपी, ग्राम परासन में 50 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की योजना बनाना, उसे प्रोत्साहित करना तथा उसका समन्वित एवं प्रभावी विकास सुनिश्चित करना है। साथ ही भविष्य में इसी स्थल पर स्थापित क्षमता का विस्तार करना तथा अन्य सौर ऊर्जा परियोजनाओं एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कंपनी को सौंपे गए अन्य पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक ऊर्जा परियोजनाओं का विकास एवं संचालन करना भी कंपनी के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

कंपनी उत्तर प्रदेश राज्य में विद्युत परियोजनाओं के सभी पहलुओं, जैसे योजना निर्माण, सर्वेक्षण, अनुसंधान, अभिकल्प (डिज़ाइन), प्रारंभिक व्यवहार्यता एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करना, निर्माण, विद्युत उत्पादन, संचालन एवं अनुरक्षण (Operation & Maintenance), विद्युत संचरण (Transmission), वितरण (Distribution), विद्युत व्यापार (Trading) तथा परियोजनाओं से उत्पादित विद्युत की बिक्री आदि कार्यों का निष्पादन करती है।

बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड (BSUL) का पंजीकृत कार्यालय निम्न पते पर स्थित है:

टीसी-43/V, विभूति खंड,
गोमती नगर,
लखनऊ – 226010,
उत्तर प्रदेश, भारत

BSUL जीएसटी संख्या: 09AAGCB2351N1ZG



व्यावसायिक आचार संहिता एवं नैतिकता

आचार संहिता (बोर्ड)

आचार संहिता (वरिष्ठ प्रबंधन)

एमओए और एओए

 

वार्षिक प्रतिवेदन